Published On : Fri, Sep 8th, 2017

भांडेवाड़ी के कचरे से नागरिकों का जीना हुआ मुश्किल, प्रशासन बना मूकदर्शक

Advertisement


नागपुर:
भांडेवाडी कचरा डेपो में पिछले कई वर्षों से पर्यावरण सरंक्षण कानून की धज्जियां अधिकारियों की ओर से उड़ाई जा रही हैं. कचरा नष्ट करने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है. रोजाना इस जगह 1 हजार से लेकर 1200 मेट्रिक टन कचरा जमा किया जाता है. जिसमें से करीब 10 टन कचरे की भी रीसाइक्लिंग नहीं की जाती है. इसी कारण करीब 70 एकर शहर के सीमा के अंतर्गत जमीनी क्षेत्र में शहर के कचरे का पहाड़ जैसा ढेर जमा हो चुका है. जिसके कारण आस पास के परिसर में रहनेवाले नागरिकों को बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है.

नागरिकों को टीबी, डेंगू, अस्थमा, कैंसर, स्वाइनफ्लू और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. इस परिसर की इन गंभीर परिस्थितिओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से जिल्हाधिकारी सचिन कुर्वे को निवेदन सौंपा गया. जिसमें जिल्हाधिकारी ने गणपति के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

इस बारे में आप के अधिवक्ता सी.एच. शर्मा ने बताया कि जिल्हाधिकारी ने कार्रवाई करने का भले ही आश्वासन दिया हो लेकिन गैरकानूनी कचरा डेपो के लिए जिम्मेदार अधिकारी और पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का किसी भी प्रकार से आश्वासन नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि यह निवेदन मुंबई के पर्यावरण विभाग के सचिव को भी दिया जाएगा.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के भीतर कचरा डेपो भांडेवाडी से नहीं हटाया गया तो स्थानीय नागरिकों के साथ तीव्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान अंसार शेख, संजय शाहकर, वीरेंद्र उपाध्याय, कुंदन भीमटे, प्रकाश तायडे, रवींद्र घिदोडे, राजेश तिवारी, शिल्पा सहारे, एडवोकेट अरविन्द वाघमारे, हनीफ शेख, कैलाश कावला, मनोज जैन मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.