Published On : Fri, Feb 27th, 2015

गोंदिया : नागरिकों का स्वास्थ खतरे में, सुअरों का करे बंदोबस्त

Advertisement

For swine flu free city
गोंदिया। गोंदिया शहर के नागरिक बिमारी से बिना डरे जीवन जिए, इसलिए शहर में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाए तथा शहर में खुलेआम घूमने वाले सुअर का बंदोबस्त करे ऐसी मांगो का ज्ञापन गोंदिया शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाधिकारी ने सौंपा गया.

गोंदिया शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी और उपविभागीय अधिकारी से मुलाकात करके उक्त मांगों का ज्ञापन सौंपा. जिलाधिकारी ने दिए निवेदन में कहां कि, गत कुछ दिनों से शहर में बिमारियों का प्रमाण बढ़ा है. राज्य सहित अपने गोंदिया शहर में भी स्वाईन फ्लू के मरीज मिले है. इस बिमारी से बाधित कुछ बिमार व्यक्तियों की मौत भी हुई है. स्वाईन फ्लू की बिमारी से शहर के नागरिकों में डर का वातावरण निर्माण हुआ है. शहर में अस्वच्छता बढ़ने से बिमारिया तेजी से बढ़ रही है. शहर के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है. इन बिमारियों से बचने के लिए शहर स्वच्छ करना जरुरी है. उसके लिए शहर में खुलेआम घूम रहे तथा गंदगी फ़ैलाने वाले सुअरों का बंदोबस्त करना जरुरी है. शहर में सुअरों का आतंक ऐसा ही रहा तो स्वाईन फ्लू और अन्य बिमारिया फैलने का प्रमाण बढ़कर जीवितहानी होने की संभावना बढ़ेगी.

शहर में सुअरों का बंदोबस्त और शहर स्वच्छ करने की उपयोजना करे. शहर स्वच्छ होने पर बिमारियों का प्रमाण कम होगा और नागरिक स्वस्थ रहेंगे. इस दौरान गोंदिया शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष विनोद हरिणखेडे, शहराध्यक्ष शिव शर्मा, रवि मुंदडा, विष्णु शर्मा,बाबुराव ढोमडे, चंचल चौबे, आदि का समावेश था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.