Published On : Thu, Sep 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

‘आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड के साथ जोड़ें नागरिक’

Advertisement

मतदाता सूची में अपनी पहचान सत्यापित करें
जिलाधिकारी ने किया आवाहन

नागपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने आधार संख्या को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए चुनाव अधिनियम में संशोधन किया है। इसका उद्देश्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना और मतदाता सूची में प्रविष्टियों को वैधानिक प्रावधानों के अनुसार सत्यापित करना, एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करना या एक ही में एक से अधिक बार पंजीकरण करना है।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड संख्या से जोड़ने के लिए आवेदन पत्र 6बी 23 सितंबर तक संबंधित मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।मतदाताओं को फॉर्म 6बी में आवेदन पत्र भरकर 24 सितंबर से पहले संबंधित मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों को जमा करना होगा।

मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट nvspin पर जाएं या अपने मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें और अपनी खुद की आईडी बनाएं और वोटर कार्ड को आधार कार्ड नंबर से लिंक करें। भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से आधार कार्ड लिंकिंग को दोहरी सुरक्षा दी जाएगी। इसलिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना झिझक अपने आधार कार्ड को वोटिंग कार्ड से लिंक करें।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.