Published On : Thu, Apr 30th, 2020

उद्योगपति दिलीप भाई के हस्ते सैकड़ों बस चालकों में च्यवनप्राश वितरित

Advertisement

अपने कर्मियों व उनके परिजनों की शारीरिक क्षमता मजबूत करने हेतु अनूठा प्रयास

नागपुर – स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक दिलीप भाई छाजेड़ सार्वजनिक परिवहन सेवा से पिछले 3 दशक से अधिक समय से जुड़े हैं। अपने कर्मियों के शारीरिक व मानसिक उत्थान के लिए निरंतर नए नए प्रयोग करते देखे व सुने गए। इस दफे कोरोना रूपी संकट के समय घर बैठे अपने हज़ारों कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों में शारीरिक क्षमता बढ़ाने और बाहरी प्रदूषण की मार को झेलने के लिए उन्हें स्थानीय बैद्यनाथ समूह का च्यवनप्राश वितरित किए। इस अवसर पर वर्तमान में दिलीप भाई के हंसा समूह के ऊर्जावान व तकनीकी रूप से जानकार सुपुत्र आदित छाजेड़ व कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पारिख विशेष रूप से उपस्थित थे।

कर्मचारी हित में देश के अन्य उद्योगपतियों की तर्ज पर दिलीप भाई काफी सक्रिय रहे हैं। उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी पारिख ने बताया कि दिलीप भाई के निर्देश पर व आदित छाजेड़ के नेतृत्व में हंसा समूह के सैकड़ों बस चालक व अन्य कर्मियों को कल कोरोना मर्ज के लिए सरकार की सभी हिदायतों का पालन करते हुए बैद्यनाथ का चवनप्राश वितरित किया गया। इस उपक्रम से दिलीप भाई ने स्थानीय उत्पाद को भी तवज्जों देने की कोशिश कर समाज सह नागपुर वासियों को भी स्थानीय उद्योग व उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए लिए प्रेरित की।

सीईओ पारिख ने बताया कि जानकारी दी कि आदित छाजेड़ के नेतृत्व में मनपा अंतर्गत दौड़ रही आपली बसों में से अपने बस चालकों सह कर्मियों में आज बैद्यनाथ का चवनप्राश वितरित किया गया। उक्त पहल से कर्मियों ने दिलीप भाई सह हंसा समूह का आभार माना।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.