Published On : Tue, Oct 16th, 2018

टिमकी की जर्जर और बंद पड़ी मनपा स्कूल को ढहाना शुरू, जगह खाली कर नागरिकों के लिए बनाया जाएगा मनोरंजन केंद्र

Advertisement

नागपुर: नागपुर – नागपुर मनपा की टीमकी स्थित बंद पड़ी और जर्जर हो चुकी है स्कूल को आज मनपा के अतिक्रमण विभाग ने ढहाना शुरू किया. याद रहे कि मध्य नागपुर में खुली जगह कम होने से बूढ़े बच्चे स्वास्थ्य लाभ पाने से वंचित रह जाते है. टिमकी परिसर में नागरिकों के लिए स्वास्थ्यवर्धक जगह उपलब्ध करवाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक किशोर जिचकार, पूर्व नगरसेवक अनिल मछले ने प्रशासन को स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम विरंगुला केंद्र निर्माण का प्रस्ताव दिया था.

इस प्रस्ताव में जगजीवन राम का पूर्णाकृति पुतले को बनाने का विशेष उल्लेख किया गया है. बता दें कि इसे १२ वर्ष पूर्व मनपा ने मंजूरी प्रदान की थी, इस प्रस्ताव को मनपा में विपक्ष नेता तनाजि वनवे, नगरसेवक जुल्फेकार भुट्टो सह प्रभाग की सभी महिला नगरसेविका ने समर्थन दिया था. आमसभा में उक्त प्रस्ताव के मंजूरी के बाद आज सुबह अतिक्रमण विभाग प्रमुख अशोक पाटिल के मार्गदर्शन में इस जीर्ण और बंद शाला को ढहाने का काम शुरू हुआ संभवतः यह मुहिम २ दिन तक चलेगी. साथ ही इस परिसर में मनपा गार्डन विभाग द्वारा वीरांगुला केंद्र निर्माण का प्रकल्प तैयार किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि स्कूल के सामने २ बड़े ट्रांसफार्मर है, जो जान माल के लिए खतरा साबित हो रहा है. अब तक कई जानवर इस ट्रांसफार्मर की चपेट में आ चुके हैं. स्थानीय नागरिकों ने दोनों ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह में स्थानांतरित करने की मांग मनपा प्रशासन, गांधीबग मनपा ज़ोन प्रमुख से की है.

यह भी देखा गया कि मनपा स्कूल के पास जितनी भी इमारतें बनी हैं, अमूमन सब अवैध हैं. इस अवैध निर्माण कार्यों की जांच के बाद कड़क कारवाई होनी चाहिए. जल्द ही स्थानीय नागरिकों का शिष्टमंडल मनपा आयुक्त से मिलकर उक्त कारवाई के लिए निवेदन सौंपेगा.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.