Published On : Mon, Dec 27th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

फ्लाई हाई में क्रिसमस की धूम

Advertisement

नागपुर. फ्लाई हाई इंस्टीटूट द्वारा शुक्रवार को एविएशन के छात्रों और फैकल्टी, कर्मचारियों के साथ साल के अंत का खुशियों से स्वागत करते हुए क्रिसमस का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने एक दूसरे को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर फ्लाई हाई इंस्टिट्यूट के निदेशक आकांशा राउत ने समरोह में उपस्थित छात्रों से आने वाले नए वर्ष 2022 में सकारात्मक रहने का आग्रह किया I उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहें हैं, यथा “आशा रखें और बेहतर कल के प्रति सकारात्मक रहें।”

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उत्सव का आनंद लेने के लिए छात्र कक्षा में एकत्र हुए और सभी के लिए एक यादगार शाम का आयोजन किया। छात्रों ने अंग्रेजी में वी थ्री किंग्स, हार्क द हेरेल्ड, ग्लोरिया ग्लोरिया, साइलेंट नाइट, ओ होली नाइट, वे विश यू अ मेर्री क्रिसमस और क्रिसमस जैसे गानों पर परफॉरमेंस दिया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement