Published On : Sat, Oct 11th, 2014

सावनेर : प्रचार में अपने विरोधियों से आगे निकले चौधरी

Advertisement


बढ़ते जनसमर्थन के चलते मुकाबला हुआ कांटे का

kishor chaudhary
सावनेर (नागपुर)। 
सावनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार किशोर चौधरी की रैलियों को इलाके में भारी जनसमर्थन मिल रहा है. लोगों के बढ़ते जनसमर्थन के चलते सावनेर क्षेत्र में मुकाबला कांटे का हो गया है.

खापा में कल कांग्रेसी समर्थकों के कायरतापूर्ण हमले को पीछे छोड़ कार्यकर्ता आज सुबह से ही दहेगांव स्थित कार्यालय में भारी संख्या में जमा हो गए और नए दम-नए उत्साह के साथ प्रचार की शुरुआत कर दी. चौधरी के कार्यकर्ताओं ने मानो अपने विरोधियों को यह आभास करा दिया कि उनके ऐसे हमलों से वे घबराएंगे नहीं.

kishor chaudhary
चौधरी ने प्रचार में अपने विरोधियों पर बढ़त बना ली है. वे प्रत्येक मतदाता से, घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं. वे और उनके कार्यकर्ता लोगों से यही अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी भय के 15 अक्तूबर को मतदान करें. प्रचार रैलियों के दौरान किशोर चौधरी को अनेक स्थानों पर पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया जाता रहा. उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ जुटती रही.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.