Published On : Fri, May 11th, 2018

एक साल में सीएम के हवाई सफर पर 6 करोड़ खर्च!

Advertisement


आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायच की गई एक याचिका में मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस बात की जानकारी दी है की एक साल में मुख्यमंत्री के हवाई सफर पर कुल 6 करोड़ रुपये खर्च हुए है। दरअसल पिछलें कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में हो रही गड़बड़ियों के कारण इस खर्चे में बढो़त्तरी हुई है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2014-15 में 5.37करोड़ रुपये, 2015-16 में 5.42 करोड़ रुपये, 2016-17 में 7.23करोड़ रुपये खर्च किये गए है।

इसी बीच मई 2017 में सीएम के हेलिकॉप्टर के साथ एक दुर्घटना हुई , जिसके कारण हेलिकॉप्टर बूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद से राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर को भाड़े से लेना शुरु कर दिया। जिसके कारण 6.13 करोड़ रुपये हेलिकॉप्टर के भाड़े के लिए खर्च किये गए। राज्य सरकार का अपना विमान भी है। लेकिन पायलटों की कमी के कारण ये हेलिकॉप्टर एक वर्ष से अधिक समय तक उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं थीं। जिसके कारण कभी हेलिकॉप्टर को कॉन्ट्रेक्ट से लेना या फिर भाड़े से लेने पर 13.24 करोड़ रुपये खर्च किये गए है।

वैश्विक निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं

नई हेलीकॉप्टर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्व निविदा आमंत्रित की गई और इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक समिति गठित की गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.