Published On : Sat, Mar 18th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

चित्ररथ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

विभिन्न सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार
Advertisement

नागपुर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे, संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, नासुप्र अध्यक्ष मनोज कुमार सूर्यवंशी जिला कलेक्टर डॉ. विपिन ईटनकर, जिप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आयोजित चित्ररथ प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चित्ररथ पूरे नागपुर जिले में जाएगा और इस चित्ररथ के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

यह चित्ररथ सामान्य एवं अनुसूचित जाति योजनाओं के माध्यम से जिले भर में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला सूचना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से विभिन्न पुस्तकें, पैम्फलेट ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाए जाएंगे। इस चित्ररथ के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी विशेष रूप से दी जाएगी। जिला सूचना अधिकारी प्रवीण टाके ने चित्ररथ के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.