Published On : Tue, Jun 2nd, 2015

चिमूर : शादी के एक माह बाद ही ख़त्म हो गई खुशियां

Advertisement


सड़क दुर्घटना ने छीन ली जिंदगी 

चिमूर (चंद्रपुर)। तहसील में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए नवदंपति की दुर्घटना में मौत हो गई. यह घटना सोमवार रात 8 बजे चिमूर में आठवले समाजकार्य महाविद्यालय के मोड़ पर हुई. सावली तहसील के अंतरगांव निवासी बालकृष्ण (25) व निशा निखारे (20) मृतक हैं.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालकृष्ण कोरपना तहसील के नांदाफाटा स्थित सीमेंट कंपनी में कार्यरत था. वह पत्नी निशा के साथ अंतरगांव से चिमूर तहसील में एक विवाह समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-34 एल-4491 से आ रहा था. उसी समय विपरित दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच-04 सीपी-8193 ने उन्हें टक्कर मार दी. इसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल में भेजा.

गौरतलब है कि बालकृष्ण के पिता की मृत्यु उसके बचपन में ही हो गई थी. तब से मां-बेटे का जीवन संघर्ष जारी था. बेटा जब थोड़ा बड़ा हुआ तो उसने होटल में नौकरी कर ली. वहीं काम करके वह अपनी मां का सहारा बना था. एक साल पूर्व ही वह नांदाफाटा में काम पर लगा था. मां की ही इच्छा से उसने एक माह पहले शादी की थी. उनके सुखी जीवन की शुरुआत अभी हुई थी कि नियति ने उनके साथ यह क्रूर मजाक किया. जीवन का एकमात्र सहारा छिन जाने से मां गहरे सदमे में हैं.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.