Published On : Fri, Nov 15th, 2019

थैलसीमिया के बच्चों को पुरस्कृत कर हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

Advertisement

नागपुर, गुरुवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में जरीपटका में डॉ. विंकी रुघवानी थैलेसीमिया व सिकल सेल सेंटर के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वींकी रुघवानी ने की।समारोह में थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ सेंट्रल इंडिया के उपाध्यक्ष प्रताप मोटवानी विशेष रूप से उपस्तिथ थे।।

अन्य अतिथियों में घनश्यामदास कुकरेजा,हरीश बाखरू,नानकराम आहूजा, सुरेश जगयासी, डॉ. जी. टी. रुघवानी, पी. टी दारा, दादा विजय केवलरमानी,ईश्वर केसवानी ,शोभा भागिया, विजय विधानी,जवाहर चुग,मधु रुघवानी,डॉ जयप्रकाश दीपानी,डॉ संगीता रुघवानी उपस्तिथ थे।अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत बच्चो ने किया।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।इस अवसर पर चाचा नेहरू को स्मरण कर डॉ. विंकी रुघवानी की तुलना उनसे कर बच्चों ने कहा हम थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को जो उन्होंने सभी प्रकार के सहयोग और निशुल्क सेवा दी है वह बहुमूल्य है।उपाध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने थैलेसीमिया बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए डॉ. विंकी रूघवानी द्वारा थैलेसीमिया बच्चों के लिए किए गए निस्वार्थ सेवा की सराहना की।।दादा घनश्याम दास कुकरेजा, हरीश बाखरु, सुरेश जगयासी, मधु रुघवानी पी टी दारा ने भी बाल दिवस पर विचार रखे।अंत मे कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ विंकी रुघवानी ने विचार प्रकट कर कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे मेरे परिवार का हिस्सा है।

उनके लिए कोई भी सेवा कार्य करने से मुझे आत्मिक खुशी होती है।बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान लाना मेरा ध्येय है। अंत मे अतिथियों द्वारा थैलेसीमिया बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यकम का संचालन विजय विधानी ने किया आभार प्रदर्शन डॉ संगीता रुघवानी ने किया।कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके परिवार और अनेक संघटनो के पदाधिकारी गणमान्य उपस्तिथ थे।

Advertisement

कार्यक्रम मैं प्रमुखता से उपस्तिथ थे श्रीमती नीलू रूघवानी,पंकज रुघवानी, विनोद मसंद, मोहन जोतवानी किशोर लालवानी,डॉ राजू चावला, राकेश मोटवानी, बंटी दुदानी, दिव्या गुरबानी, जयश्री विधानी,नवीन अग्रवाल,लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती बजाज,गुरमुख मोटवानी।।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.