Published On : Sun, Aug 19th, 2018

सगे चाचा ने अपनी 2 वर्ष की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Advertisement
nagpur minor rape

Representational Pic

नागपुर: अजनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला एक मामला सामने आया. सगे चाचा ने अपनी 2 वर्ष की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. घटना सामने आने के बाद वह फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

42 वर्षीय पंकज मुंबई की एक तेल कम्पनी में काम करता है. उसकी पत्नी और 2 बच्चे अजनी थाना क्षेत्र में बड़े भाई के परिवार के साथ रहते हैं. पंकज छुट्टी लेकर नागपुर आया था. बड़े भाई की 2 वर्ष की बच्ची उसके बच्चों के साथ खेलने के लिए कमरे में जाती थी. इसी दौरान पंकज ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

12 अगस्त को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई. माता-पिता उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए. डाक्टरों ने बच्ची के साथ लैंगिक शोषण होने की जानकारी दी. परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. मां को पहले से ही पंकज पर संदेह था.

उससे जवाब तलब करने पर पहले तो इंकार करता रहा. दबाव बढ़ने पर वह घर से भाग निकला. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत अजनी पुलिस से की. पुलिस ने पंकज के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. उसकी तलाश के लिए एक दल मुंबई भी भेजा गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.