मूल (चंद्रपुर)। अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारने से एक 8 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा उसके पिता समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मूल-चंद्रपुर मार्ग पर सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब घटी। मृतक का नाम प्रतीक थुलकर है. घायल धीरज थुलकर (40) व संतोष रत्नपारखी (39) को जिला अस्पताल चंद्रपुर में दाखिल कराया गया है.
अधिक जानकारी के अनुसार दुर्गापुर (चंद्रपुर) निवासी धीरज थुलकर सावली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने प्रतीक थुलकर व संतोष रत्नपारखी के साथ गए थे. कार्यक्रम से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक क्रमांक एमएच-34 आर-7274 को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार प्रतीक थुलकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सडक किनारे घायल पडे धीरज व संतोष को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. इनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




