Published On : Mon, Nov 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गेट के नीचे कुचला बालक, मौत

Advertisement

नागपुर: घर के लोहे के गेट पर एक बालक अटक गया और घर में मौजूद बड़ों की लापरवाही से से देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उसकी मौत हो गई। यह घटना कलमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम की है। मृतक बच्चे की पहचान रियांश तुलसीदास टांगले (5) गुजराती कॉलोनी, निवृत्तिनगर निवासी के रूप में हुई है। शनिवार की शाम करीब 4 बजे रियांश हमेशा की तरह घर के लोहे के गेट पर चढ़कर झूला झूला खेल रहा था।

इसी बीच गेट के नटबोल्ट ढीले हो गए। अधिक वजन होने के कारण गेट खम्भे को छोड़कर रियांश समेत नीचे गिर गया। सिर और माथे पर गंभीर चोट लगने से रियानश गंभीर रूप से घायल हो गया। रियानश की चीख सुनकर परिजन गेट की तरफ दौड़ पड़े।

Gold Rate
Apr 17 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रियांश को इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से टांगले परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement