Published On : Mon, Jul 29th, 2019

अगले माह नगर में मुख्यमंत्री का रोड शो

Advertisement

स्वागतार्थ प्रत्येक चौराहे पर 3-3 हज़ार की भीड़ जुटाने का निर्देश

नागपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगस्त के पहले सप्ताह में 2 व 3 अगस्त को शहर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का रोड शो का आयोजन किया गया हैं। इस संदर्भ में आज सुबह भाजपा की शहर इकाई के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बैठक में जानकारी दी गई कि 2 अगस्त को मुख्यमंत्री फडणवीस की रोड शो अमरावती मार्ग स्थित मोजरी (तालेगांव) से निकलकर दोपहर 2 बजे चिंचभवन पहुंचेंगी।फिर इसके बाद चिंचभवन से नागपुर शहर में रोड शो शुरू होंगी और विमानतल,रेडिशन हॉटेल चौक,छत्रपति चौक,अजनी चौक,रहाटे कॉलोनी चौक,जीरो माइल चौक,संविधान चौक,स्मृति सिनेमा चौक,सदर चौक,छावनी चौक,पुराना काटोल रोड चौक,गिट्टीखदान चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा और यहीं पर रोडशो का समापन होंगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस तय कार्यक्रम के अनुसार यहां से काटोल के लिए रवाना हो जाएंगे। दूसरे दिन 3 अगस्त को मुख्यमंत्री फडणवीस रामगिरी से निकलकर सुबह 10 बजे मेयो अस्पताल से पुनः रोड शो शुरू करेंगे।

Advertisement

रोड शो के दौरान दोसर भवन चौक,अग्रसेन भवन चौक,गांधी पुतला चौक,टेलीफोन एक्सचेंज चौक,अम्बेडकर चौक,वैष्णोदेवी चौक,छापरु नगर चौक से होकर पारडी में समापन होंगा। उपस्थित पदाधिकारीयों को मिले निर्देशानुसार रोड शो के दौरान सभी चौराहों पर मुख्यमंत्री का स्वागत- सत्कार किया जायेगा। प्रत्येक चौराहों पर 3-3 हज़ार कार्यकर्ताओं व समर्थको का हुजूम इक्कट्ठा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.