Published On : Mon, Jul 1st, 2019

मुख्यमंत्री ने किया पर्यावरण सेविका सुरभि जैस्वाल का सत्कार

नागपुर: ग्रीन अर्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा संचालित वृक्षदिंडी के उमरेड में आयोजित समापन समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ग्रीन विजिल फाउंडेशन की टीम लीडर सुरभि जैस्वाल का शाल एवं पौधा देकर सत्कार किया. यह सत्कार पर्यावरण संरक्षण एवं शाश्वत विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य रूप से महाराष्ट्र के वित्त नियोजन एवं वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार , ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक अनिल सोले, राज्यमंत्री वन एवं आदिवासी विकास परिनय फुके, विधायक सुधीर परवे, मल्लिकार्जुन रेड्डी, गिरीश व्यास, नागपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रवीण दटके मौजूद थे. सत्कार के बाद सुरभि ने मुख्यमंत्री व अनिल सोले का आभार माना.

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
24 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,14,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,06,000 /-
Silver/Kg ₹ 1,35,700/-
Platinum ₹ 49,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above