Published On : Mon, Dec 3rd, 2018

मराठा आरक्षण के फ़ैसले पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन

Advertisement

नागपुर: राज्य सरकार द्वारा मराठा समाज को 16 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फ़ैसले पर बीजेपी राज्य भर में जश्न माना रही है। इस फ़ैसले के बाद सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहली बार अपने गृह नगर नागपुर पहुँचे। सीएम के अपने शहर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया। सीएम के स्वागत के लिए मराठा समाज के आने वाले कार्यकर्ता भी प्रमुखता से एयरपोर्ट पहुँचे। ढोल नगाड़े और पार्टी नारे के जयघोष के बीच फडणवीस का स्वागत किया गया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए बधाई दी। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी के शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले के साथ सभी विधायक,जनप्रतिनधियो के साथ हजारों कार्यकर्त्ता एयरपोर्ट पर जमा हुए थे।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.