Published On : Sat, May 25th, 2019

सीबीआई ने सनातन संस्था के दो सदस्यों को मुंबई से किया गिरफ्तार

Advertisement

Narendra Dabholkar murder case

मुंबई. सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में शनिवार को सीबीआई ने मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को कस्टडी के लिए उन्हें पुणे की स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। 20 अगस्त 2013 को मॉर्निंग वाक पर गए डॉ दाभोलकर की पुणे में हत्या कर दी गई थी। वे अपने जीवनकाल में अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाते रहे।

ताजा जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने मुंबई से सनातन संस्था के वकील संजीव पुनालेकर और उनके सहायक विक्रम भावे को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप गया है।बता दें कि इस मामले में सीबीआई सचिन प्रकाशराव अंदुरे और हिंदू जन जागृति समित के सदस्य वीरेंद्र तावड़े को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पूछताछ में हुए खुलासे के बाद यह गिरफ्तारियां हुई है।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ऐसे आरोपियों तक पहुंची सीबीआई

बता दें कि इस मामले में सीबीआई सचिन प्रकाशराव अंदुरे और हिंदू जन जागृति समित के सदस्य वीरेंद्र तावड़े को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पूछताछ में हुए खुलासे के बाद यह गिरफ्तारियां हुई है। सचिन का नाम नालासोपारा विस्फोटक बरामदगी मामले में गिरफ्तार शरद क्लसकर से हुई पूछताछ में हुआ था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.