Published On : Thu, Apr 26th, 2018

छत्तीसगढ़: नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Advertisement

अबूझमाड़: छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ के 60 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सभी नक्सलियों ने भरमार बंदूक और अन्य हथियारों के साथ बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने में आत्मसमर्पण किया है।

कई आपराधिक मामलों में शामिल ये नक्सली आत्मसमर्पण के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस के संपर्क में थे। सभी हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटना चाहते थे। इन नक्सलियों में 20 महिलाएं भी हैं। पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.