Published On : Sun, Nov 19th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Chhath Puja 2023: नागपुर में छठ पूजा पर आज ऐसे दिया गया डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य, देखें तस्वीरें

Advertisement

छठ पूजा में भगवान सूर्यदेव की अराधना की जाती है. छठ का त्योहार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है. छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती है. आज छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है. देखते हैं नागपुर में सूर्य देवता को अर्घ्य देने की तस्वीरें.

इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हुई. छठ के इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन अर्घ्य और चौथा दिन पारण दिया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन व्रती महिलाएं छठ का व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं शाम को किसी नदी या तालाब में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं.

ये अर्घ्य पानी में दूध डालकर दिया जाता है. सूर्यास्त के समय व्रती महिला के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं. साथ ही इस दिन इस दिन बांस से बनी टोकरी जिसे लोक भाषा में सूप कहा जाता है उसमें फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल, फूल, चावल के लड्डू, मूली, कंदमूल आदि रखकर पूजा की जाती है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.