Published On : Thu, May 10th, 2018

छगन भुजबल को केईएम अस्‍पताल से म‍िली छुट्टटी

Advertisement

मुंबई : दिल्ली में महाराष्ट्र सदन निर्माण घोटाला और आय से अधिक संपत्ति कथित तौर पर अपने पास रखने के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल पिछले दो सालो से जेल में बंद थे जिन्हे अब जमानत पर रिहा किया गया है। लेकिन उनकी सेहत ख़राब होने के कारन जमानत पर छूटने के बाद उन्हें सीधे केईएम अस्पताल में भर्ती किया गया था जिन्हे अब अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है और वो अब अपने घर पहुंचे है।

घर पोहचने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की, इस दौरान भुजबल ने कहा की सेहत ठीक ना होने के कारन अब कुछ दिन परिवार के साथ बिताऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा की सेहत ठीक ना होने के कारन डॉक्टर ने ज्यादा घूमने फिरने से मना कर दिया है जिस कारन अब ज्यादा कार्य नहीं कर पाऊंगा।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बीच, छगन भुजबल पुणे में 10 जून को भाषण देंगे। बता दे कि, जेल से बाहर आने के बाद भुजबल का यह पहला भाषण होगा। महाराष्ट्र में कांग्रेस की हल्ला बोल यात्रा शुरू है इस यात्रा का समापन पुणे में 10 जून को होगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने छगन भुजबल के भाषण के साथ इस यात्रा के समापन की योजना बनाई है।

बता दे कि, छगन भुजबल को 4 मई को जमानत दी गई थी। उन्हें 5 लाख रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया था। दिल्ली में महाराष्ट्र सदन निर्माण घोटाला और आय से अधिक संपत्ति कथित तौर पर अपने पास रखने के आरोप में छगन भुजबल से 14 मार्च, 2016 को खुफिया निदेशालय (ईडी) ने दस घंटों तक पूछताछ की थी जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई थी। इस मामले में छगन भुजबल के साथ पंकज, समीर और 14 लोगो पर मामला दर्ज किया गया था। इस घोटाले के कारन सरकार का 870 करोड़ का नुकसान हुआ है ऐसा ईडी का कहना है।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges