Published On : Tue, Sep 20th, 2016

ख़त्म हुआ इंतज़ार, अब नागपुर भी होगा स्मार्ट

Advertisement

Nagpur Smart City
नागपुर:
मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू ने देश के स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी की। पिछले दो बार से लगातार केंद्र की महत्वकांशी योजना स्मार्ट सिटी में असफल रहे नागपुर को इस बार शामिल किया गया है। आज 12 राज्यो की 27 नए शहरो की लिस्ट जारी हुई जिसमे नागपुर को 5 वा स्थान हासिल हुआ है। इस वित्तीय वर्ष के चयन प्रक्रिया में कुल 63 प्रतिभागी शहर थे जिनमे से नागपुर को कामियाबी हासिल हुई है। नागपुर इस योजना के शुरुवात से ही लाभ लेने का इच्छुक था।

नागपुर महानगर पालिका में भाजपा की ही सत्ता है जबकि केंद्र में वजनदार मंत्री नितिन गड़करी यही से सांसद भी है। पिछले दो बार ठीक ढंग से शहर के विकाश का मास्टर प्लान शहरी विकास मंत्रालय को न भेज पाने की वजह से मौके छूट गए पर इस बार खुद केंद्रीय मंत्री गड़करी ने प्लान को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई और इस काम में अधिकारियो को भी लगाया। जिसका नतीजा रहा की राज्य की उपराजधानी इस योजना में शामिल होने में कामियाब रही।
Smart City Table
नायडू ने नए नामो की घोषणा करते हुए बताया कि 1, 44, 742 करोड़ रूपए 60 शहरो के लिए निर्धारित किये गए है। इस योजना में शामिल होने के बाद नागपुर शहर की सूरत बदलने का दावा महापौर प्रवीण दटके ने किया है। इस योजना के तहत कई तरह के विकास कामो के लिए सीधे केंद्र से निधि प्राप्त होगी। मनपा आयुक्त श्रवण हार्डिकर के मुताबिक यह कामियाबी सब की मिली जुली कामियाबी है। दो बार पिछड़ने के बाद क्रिसिल के साथ मिलकर नया प्लान तैयार किया गया जिसमे कामियाबी प्राप्त हुई।

मनपा चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी योजना में नाम आना भाजपा के लिए बड़ी कामियाबी मानी जा सकती है।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges