Published On : Tue, Aug 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चतुर्भुज नारायण ने दिया बालक ध्रुव को दर्शन

अग्रसेन भवन में कीर्ति किशोरी माता ने सुनाया प्रसंग

नागपुर: जब भी प्रभु को मन से याद करोगे, भक्ति से बुलाओगे तो वे जरूर दर्शन देंगे. जिस तरह प्रभु ने बालक ध्रुव की कड़ी तपस्या व भक्ति का फल उन्हें दर्शन देकर दिया. उक्त आशय के उद्गार श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में जारी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान भागवत कथाकार कीर्ति किशोरी माता जी ने भक्तों से कहे. यहां 20 अगस्त तक श्रीमद् भागवत कथा का सुंदर आयोजन किया गया है. कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया है.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

माताजी ने ध्रुव चरित्र प्रसंग के साथ अन्य प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया. उन्होंने कहा कि प्रभु श्री हरि अपने भक्तों पर हमेशा ही कृपा करते हैं. वे भक्ति करनेवाले की उम्र को नहीं देखते अपितु उसकी भक्ति पर प्रसन्न होते हैं. बालक ध्रुव की आयु कम थी परंतु उनकी भक्ति में प्रेम, समर्पण व अपने प्रभु के लिए विश्वास था. जिस विश्वास को श्री हरि नारायण ने टूटने नहीं दिया.

कथा आरंभ से पूर्व यजमान पुष्करलाल अग्रवाल परिवार ने श्रीमद् भागवत जी की आरती की. बुधवार को कथा में समुद्र मंथन, वामन अवतार,कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग होगा. सभी से इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement