Published On : Thu, Jun 28th, 2018

मुंबई के घाटकोपर में प्लेन क्रैश, 5 लोगों की मौत

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर विमान क्रैश हो गया. घटना में पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है. हादसा घाटकोपर के ओल्ड मानिकलाल लेन में एलबीएस रोड के पास टेलिफोन एक्सचेंज के करीब हुआ. दुर्घटना में प्लेन में सवाल दो पायलट, दो मेंटेनेंस इंजीनियर क्रू के मारे जाने की सूचना है.

साथ ही प्लेन की जद में के आने से उसकी भी मौत हो गई. लिहाजा हादसे में कुल 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. घटना की जांच के आदेश डीजीसीए ने दे दिए हैं. डीजीसीए का एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो इस घटना की जांच करेगा.

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हादसे का प्लेन यूपी सरकार का होने की पहले सूचना आई थी. लेकिन तुरंत यूपी सरकार की ओर से जारी बयान में साफ किया गया कि प्लेम 2 सोल पहले किसी यूवाई एविएशन को बेच दिया था. प्लेन KING AIR C90 बताया जा रहा है. यह विमान यूपी सरकार ने बेच दिया था. इलाहाबाद में भी इससे पहले यह एक बार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement