Published On : Tue, Jul 9th, 2019

चरित्र संदेहः पति ने पत्नी को कुएं में फेंका

Advertisement

व्यसन की लत से ग्रस्त झगड़ालू स्वभाव के पति की करतूत, आरोपी फरार

गोंदिया: पति-पत्नी का रिश्ता आपसी परस्पर विश्‍वास की डोर से बंधा होता है, जरा सा संदेह दोनों के रिश्ते में खटास पैदा कर देता है।

हृदय विदारक घटना सोमवार 8 जुलाई के रात 9 बजे दरमियान गोंदिया के नागरा इलाके में घटित हुई।

व्यसन की लत से ग्रस्त एक झगड़ालू स्वभाव का पति शराब के नशे में टून होकर घर लौटा तथा अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसके साथ अश्‍लिल गाली-गलौच शुरू कर दी और आक्रोशित होकर पत्नी को जान से मारने के उद्देश्य से उसे घसीटता हुआ बाड़ी तक ले आया और कुएं में धकेल दिया, पति-पत्नी का झगड़ा देख रहे कुछ पड़ोसियों ने तुरंत कुएं में गल और रस्सी फेंककर भूमेश्‍वरी को बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई।

Advertisement

फिलहाल गंभीर चिंताजनक अवस्था में भूमेश्‍वरी को जिला शासकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी रमेश बरकते, गोंदिया ग्रामीण थाना प्रभारी मनोहर दाभाड़े ने घटनास्थल को भेंट दी।

बहरहाल जख्मी फिर्यादी भूमेश्‍वरी (27 रा. नागरा) की शिकायत पर आरोपी पति दुर्गेश (38 रा. नागरा) के खिलाफ अ.क्र. 255/19 के भांदवि 307 (हत्या का प्रयास ), 498, 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। मामले की तफ्तीश पुलिस निरीक्षक दाभाड़े कर रहे है।

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.