Published On : Thu, May 25th, 2017

मनपा ने जोन कार्यालयों के समय में बदलाव, अब सुबह 8 से 4 बजे होगा कामकाज़

Advertisement
Ravindra-Kumbhare

Ravindra Kumbhare (File Pic)


नागपुर:
 मनपा प्रशासन ने अपने जोन कार्यालयों में कामकाज के समय में बदलाव करने का अहम फैसला लिया है। गुरुवार को मनपा आयुक्त के मार्फ़त अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र कुंभारे ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार अब मनपा के सभी 10 जोन कार्यालय में सुबह 8 बजे से 4 बजे के बीच कामकाज होगा। मनपा प्रशासन के मुताबिक आम तौर पर अपनी समस्या के निपटारे के लिए जनता सुबह ही अपने नगरसेवक के पास पहुँच जाती है जिसके बाद जनप्रतिनिधि सुबह ही अधिकारी और कर्मचारियों तक शिकायते पहुँचाते है। ऐसी स्थिति में काम की गति में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फ़ैसला लिया गया है। साफ़सफ़ाई जैसा प्रमुख कार्य सुबह से ही शुरू हो जाता है इससे काम का यह समय जनता के लिए ज्यादा लाभकर साबित होगा।

अब तक मनपा के इन सभी जोन कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक काम होता था पर अब अगले आदेश तक समय में बदलाव किया गया है। इस आदेश की वजह से भीषण गर्मी की वजह से मनपा से जुड़े कार्यो को निपटाने के लिए धूप में निकलने के लिए मजबूर जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.