Published On : Wed, Aug 21st, 2019

सालों की मेहनत से पूर्वाेत्तर में आया बदलाव : मोहन भागवत

Advertisement

नागपुर : पूर्वाेत्तर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां कहा कि इस अनवरत प्रयास के कारण इस क्षेत्र में राष्ट्रवादी भावना के साथ बदलाव आने वाला है।

उन्होंने नंदकुमार जोशी द्वारा अरुणाचल प्रदेश में काम के दौरान हुए अनुभवों पर लिखी गई शुभारंभ नाम की किताब के विमोचन के दौरान यह बातें कहीं।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भागवत ने कहा कि कई बार अरुणाचल के लोग जब देश के दूसरे हिस्सों में जाते हैं तो उनके साथ विदेशियों जैसा बर्ताव होता है।

संघ प्रमुख ने कहा, जब वे दिल्ली आते हैं…हमें लगता है कि दिल्ली के लोगों में बेहद जागरुकता है। लेकिन दिल्ली में लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वे चीन से हैं? उन्हें कैसा लगता होगा?

Advertisement

उन्होंने कहा कि असम समेत पूर्वाेत्तर के दूसरे राज्यों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव होता था। भागवत ने कहा लेकिन संघ के कार्यकर्ताओं की कई पहलों ने वहां ऐसा माहौल बनाया है ऐसी भावना पैदा की है कि हम एक हैं,हम भारत का हिस्सा हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.