Published On : Sat, Aug 4th, 2018

किसानों को मिलेगा पेंच का पानी

Advertisement

नागपुर: बारिश के अभाव में धान उत्पादक किसान संकट में आ गए हैं और वे अपने कोटे का पानी पेंच से देने की मांग कर रहे हैं. इस संदर्भ में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कलेक्टर व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली, जिसमें उन्होंने किसानों के कोटे का पानी उन्हें देने का निर्देश दिया. बैठक में पूर्व विधायक आशीष जायसवाल, सांसद कृपाल तुमाने भी उपस्थित थे.

बैठक में बताया गया कि बारिश के अभाव में धान उत्पादक किसानों ने बुआई ही बंद करनी शुरू कर दी है, जो 50 फीसदी किसानों ने बुआई की है वह भी पानी के अभाव में संकट में हैं.

Gold Rate
July 15 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बैठक में पालकमंत्री ने किसानों के कोटे का पानी पेंच से देने का निर्देश दिया तो अधिकारियों ने बांध में 35 फीसदी पानी होने के चलते पानी छोड़ने में असमर्थता जताई.

इस पर आशीष जायसवाल ने कहा कि जलसंपत्ति प्राधिकरण के आदेशानुसार किसानों के कोटे का पानी छोड़ें. 25 टीएमसी पानी होने के चलते प्राधिकरण के निकषानुसार 50 फीसदी पानी का स्टाक उपलब्ध है.

Advertisement

मांग किए जाने पर रोक नहीं सकते
जायसवाल ने कहा कि पानी वितरण संस्था की मांग के बाद नियमानुसार पानी को रोका नहीं जा सकता. बांध की क्षमता पर टक्केवारी निश्चित न करते हुए महाराष्ट्र के हिस्से का 25 टीएमसी पानी सभी प्रवर्ग को नियमानुसार वितरित करें.

चर्चा बाद पालकमंत्री ने किसानों की फसल बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने और पानी वितरण संस्थाओं से मांग पत्र लेकर किसानों का पानी छोड़ने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया.

अधिकारियों ने भय व्यक्त किया कि अभी पानी छोड़ा तो अक्टूबर में पानी कम होने पर पीने के पानी का संकट पैदा हो जाएगा. पालकमंत्री ने उन्हें कहा कि किसानों को उनके हक के कोटे का पानी कैसे व कब चाहिए यह अधिकार पानी वितरण संस्था का है और मांग के अनुसार पानी छोड़ा जाए.

Advertisement
कल्याण में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ #maharashtranews #kalyan #crimenews #maharashtra

कल्याण में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ #maharashtranews #kalyan #crimenews #maharashtra

भाजपा पर नाना पटोले का वार  #Congress #NagpurNews #Delimitation  #RamMandir #MaharashtraPolitics

भाजपा पर नाना पटोले का वार #Congress #NagpurNews #Delimitation #RamMandir #MaharashtraPolitics

राम श्रद्धा पर क्या बोले दानवे?  ##nagpurnews #RamRaksha #RamMandir #MaharashtraPolitics #newsupdate

राम श्रद्धा पर क्या बोले दानवे? ##nagpurnews #RamRaksha #RamMandir #MaharashtraPolitics #newsupdate

18 जुलाई को रामरक्षा आंदोलन! #RamRakshaAndolan #nagpurnews #RamMandir #PoliticalNews #maharashtra

18 जुलाई को रामरक्षा आंदोलन! #RamRakshaAndolan #nagpurnews #RamMandir #PoliticalNews #maharashtra

डॉक्टर-नर्स मारपीट मामले में नगरसेवक को जमानत #maharashtranews #newsupdate #kalyan #maharashtra

डॉक्टर-नर्स मारपीट मामले में नगरसेवक को जमानत #maharashtranews #newsupdate #kalyan #maharashtra

शादी से इनकार... दर्दनाक अंजाम! #nagpurnews #LoveStory #MIDC #MaharashtraNews  #NewsUpdate

शादी से इनकार... दर्दनाक अंजाम! #nagpurnews #LoveStory #MIDC #MaharashtraNews #NewsUpdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges