Published On : Thu, Jun 6th, 2019

किसानों को कर्ज देने में आना कानी करनेवाले बैंक अधिकारीयों के खिलाफ एफआयआर दर्ज करो : चंद्रशेखर बावनकुले

Advertisement

काटोल: जो बैंक अधिकारी या बैंक किसानों को फसल कर्ज देने में आना कानी करते हैं ऐसे बैंक अधिकारीयों के खिलाफ पुलीस में एफ आय आर दर्ज की जाए. यह बात जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कही. उन्होंने कहा कि इस विषय का अप डेट काटोल के एस. डी. ओ (उपविभागिय राजस्व अधिकारी) श्रीकांत उम्बरकर लेते रहेंगे. बावनकुले वर्ष 2019 की काटोल नरखेड तहसील का संयुक्त दूसरा जायजा बैठक उप विभागीय राजस्व अधीकारी कार्यालय के सभागृह में लिया.

इस बैठक में काटोल तहसील की महत्वपुर्ण समस्याओं की जानकारी ली. काटोल तहसील अकाग्रस्त तहसील घोषीत होने से यहां की सभी प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा इन समस्याओं को हल करने का आदेश दिया.

इस बैठक में कृषि, जलसंपदा, राजस्व, पेयजल आपुर्ति, बीजली, वन, सामाजिक वन, लोकनिर्माण, आरोग्य,शिक्षा, नागरी आपुर्ति, गृह, पुलिस ,आबकारी विभागों के उप विभाग के अधिकारी अथवा संबधित ने अपने अपने विभागों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. इस अवसर पर राष्ट्रीयकृत तथा जिला मध्यवर्ती बैंकों के अधीकारियों से किसानों को वितरित किए जाने वाले कृषि कर्ज का लक्ष तथा अब तक वितरीत किए गए कृषि कर्जों की जानकारी ली. साथ ही किसानों को कृषि कर्ज वितरण में उत्पन्न होने वाली समस्योओं को हल करने के लिए सहकारिता तथा राजस्व विभाग को आपसी तालभेल बैठाकर काम करने के लिए कहा.

समस्याओं की लगी झड़ी

Advertisement

पालक मंत्री के इस बैठक के अवसर पर उपस्थित काटोल तहसील -तथा-पंचायत समीतीयों के ग्रा मपंचायतों के सरपंच तथा जन प्रतिनीधीयों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैंक कर्ज में आनाकानी तथा अनेक समस्यांओं की झड़ी लगा दी. तब पालक मंत्री बावनकुले ने संबधित अकार्यक्षम अधिकारीयों की क्लास ली तथा सभी समस्याओं को हल करने के आदेश भी दिए.

इस दौरान पेयजल आपुर्ति, कार प्रकल्प अंतरगत सैर उर्जा,नदी पुनर्जीवन योजना (जाम-मदार),चिखली नाला प्रकल्प, जलसंधारण निर्माणकार्य, एम आर ई जी एस के तहत सिंचाई कुओं को मंजूरी, ट्रांसफर कनेक्शन योजना, प्रधान मंत्री फसल योजना, अकालग्रस्त किसानों को आर्थिक मदद, संतरा-मोसंबी फसल नुकसान भरपाई, नाफेड के तहत तुअर चना खरेदी विषय परचर्चा, नरखेड रेल्वे क्रासिंग गेट समस्या, भिसष्णुर, सावरगाव- पी एच सी समस्या आदि समस्याएं रखी गई.

इस बैठक में नागपुर जि. प. के पुर्व उपाध्यक्ष चरणसिंह ठाकुर, जि. प शिक्षा सभापति उकेश चव्हाण, काटोल पंचायत समिति सभापति संदीप सरोदे, नरखेड पंचायत समिति राजेंद्र हरने, चंद्रशेखर चिखले जि प सदस्य काटोल पंचायत समिति उपसभापति योगेश चापले, नरखेड न. प उपाध्यक्ष अजय बालपांडे अधिकारी, काटोल के उप विभागिय अधिकारी श्रीकांत उंबरकर, तहसीलदार अजय चरडे, नरखेड तहसीलदार हरिश गाडे, नायब तहसीलदार निलेश कदम, काटोल मुख्याधिकारी अशोक गराटे, बी डी ओ सुनिल साने, हेमराज रेवतकर दिलीप ठाकरे, वैभव राऊत, किशोर रेवतकर, प्रमोद धारपुरे, सुभाष जयसवाल आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.