Published On : Sat, Mar 30th, 2019

पालकमंत्री की जनता से अपील : शहर के विकास के लिए गडकरी को रिकॉर्ड वोटों से जिताएं

Advertisement

नागपुर-: नागपुर शहर के बेहतर विकास के लिए जिस कार्यशील नेतृत्व ने पिछले 5 वर्ष दिन रात मेहनत की तथा महाराष्ट्र की उपराजधानी का कायापलट किया, उस विकास पुरुष नितिन गडकरी को आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाने की अपील पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जनता से की है. नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मध्य नागपुर विधानसभा कार्यालय का उदघाटन बावनकुले के हाथों किया गया.

इस दौरान बावनकुले ने कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाकर विकास का वर्ग खोलनेवाला नेता हम शहरवासियों को मिला है. इसका प्रत्येक शहरवासी को अभिमान है. उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं से 11 अप्रैल तक तेजी से काम करने की अपील भी की है. जाति, पंथ, भाषा का कभी भी विचार न कर केवल आम जनता की समस्याएं समझकर उनका समाधान करनेवाले एकमात्र संवेदनशील नेता के रूप में नितिन गडकरी की पहचान बन गई है. इस कारण इस चुनाव में नितिन गडकरी को अपने बूथ में अधिकाधिक वोट दिलाने के लिए बूथ प्रमुखों को आंखों में तेल डालकर कार्य करना चाहिए.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस समय मध्य नागपुर के विधायक विकास कुंभारे ने भी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया. इस दौरान मंच पर विधायक गिरीश व्यास, विधायक कृष्णा खोपड़े, मध्य नागपुर भाजपा के अध्यक्ष बंडू राऊत, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, भाजपा के नेता दयाशंकर तिवारी, विलास त्रिवेदी, बालासाहेब बांते, श्याम चांदेकर, अमोल ठाकरे समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges