Published On : Wed, Oct 22nd, 2014

कोराडी : विदर्भ में चंद्रशेखर बावनकुले को सर्वाधिक वोट

Advertisement


1990 से अबतक कांग्रेस जीत नहीं पाई

MLA Bawankule
कोराडी (नागपुर)। 
रविवार को संपूर्ण विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। आये नतीजों में विदर्भ से 62 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा वोट 1,26,755 कामठी वि.स. क्षेत्र के नव निर्वाचित भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले को मिले और उनका राज्य में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में पांचवा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. राज्य के बारामती निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा के उम्मीदवार अजित पवार को 1,50,588 वोट, गेवराई वि.स. क्षेत्र से भाजपा लक्ष्मण पवार को 1,36,384 वोट, शेवगांव (प. महाराष्ट्र) निर्वाचन क्षेत्र से मोनिका राजले(भाजपा) को 1,34,685 वोट मिले. राधानगरी निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश आंबिटकर(सेना) ने 1,32,485 वोट तथा कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले भाजप को 1,26,755 वोट मिले और राज्य से 5 क्रमांक प्राप्त हुआ इसे ऐतिहासिक किर्तिमान कहाँ जायेगा.

कामठी वि.स क्षेत्र में विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों की उम्मीदों पर बावनकुले ने पानी फेरा दिया है. राज्यस्तरीय चुनाव में सर्वाधिक वोट लेने का इतिहास रचाया. मुंबई के भायखला निर्वाचन क्षेत्र से वारिस युसूफ पठान को सबसे कम 25,314 वोट मिले और कम वोट मिलने का किर्तिमान उनको मिला है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.