Published On : Sun, Apr 28th, 2019

ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रयासो से अब कामठी के बिजली तार होंगे भूमिगत

Advertisement

नागपुर- कामठी शहर में जोरो पर विकास कार्य शुरू है. कामठी के विधायक और राज्य के ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शहर के विकास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए करोडो रुपए का निधि उपलब्ध कराया है. इनमें ख़ास बात यह है कि सड़क पर बिजली के तार अगले दो महीने में भूमिगत किए जाएंगे. जिसके कारण शहर के सौन्दर्यीयकरण के साथ साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे. नागरिकों को महावितरण की ओर से अनेक सुविधाएं दी जा रही है.

अब कामठी शहर में सिर पर लटकने वाली तारों से नागरिकों को राहत मिलेगी. कामठी शहर के भूमिगत केबल का 6.5 करोड़ का काम पॉलिक्याब कंपनी साथ ही भूमिगत बिजली जोड़ने के लिए 64.47 करोड़ का काम धनलक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स कर रही है. इसके लिए निधि मंजूर किया गया है.पॉलिक्याब कंपनी ने अपना काम पूरा किया है. अभी भूमिगत बिजली जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भालचंद्र खनडाईत प्रोजेक्ट संचालक (मुंबई ), विभागीय संचालक दिलीप गूगल, ग्रामीण के अधीक्षक अभियंता नारायण आमधरे, उमेश शहारे, दिलीप मदने ने शनिवार को शहर का दौरा कर भूमिगत बिजली जोड़ने के कार्य का निरिक्षण किया. 60 प्रतिशत काम पूरा चूका है और बचा काम दो महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए है. मॉनसून शुरू होने से पहले कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही खुदाई की गई सडको को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.