Published On : Wed, Nov 5th, 2014

चंद्रपुर : डेढ़ महीने में चंद्रपुर होगा ‘ड्राई’ !

Advertisement


दारू बंदी सहित अन्य योजनाओं की कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, नगरागमन पर भव्य स्वागत

Sudhir Mungantiwar
चंद्रपुर।
विधान सभा पर अनेक मोर्चे आते हैं. मोर्चा निकलकर कभी नौकरी, कभी आरक्षण तो कभी किसी विशिष्ट मांग की जाती है. समाज के लिए घातक दारूबन्दी होने पर भी हमें ही उस पर ध्यान देना होगा, ऐसा हमारा कर्त्तव्य है. ज़िले में कम-से-कम 817 में से 600 ग्राम पंचायतों ने यह संकल्प दिलाया था. इतना ही नहीं, हाल के चुनाव में गांव के भीतर शराब न लाने पाय इसके लिए महिलाओं ने रात भर जाग कर पहरा देती रही. पूरे ज़िले में महिलाओं की इस माँग को बीजेपी की सरकार सत्तासीन होने के पहले दारू बन्दी करने का वचन दिया था. जिसे डेढ़ महीने के भीतर लागू कर दिया जाएगा. ऐसी घोषणा राज्य के वित्त, नियोजन व् वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने प्रथम बार नगरागमन होने पर आयोजित सत्कार समारोह में की. उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि दारू बन्दी से जो लोग बेरोज़गार होंगे उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. उनके लिए उपाय योजना की जाएगी. हमें जनता ने लगातार 5 बार नेतृत्व करने का मौका दिया है, हम मिलकर विकास करेंगे. फ़िलहाल राज्य पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है. महाराष्ट्र की 11 करोड़ 80 लाख जनता जैसे-जैसे मेहनत करेगी वैसे-वैसे तिजोरी भरेगी, और विकास करेंगे. उन्होंने आगे जानकारी दी कि 2015 में चंद्रपुर में मेडिकल कॉलेज, बांस प्रशिक्षण केंद्र, ऊर्जानगर में 8.50 करोड़ की जलापूर्ति योजना, चिचपल्ली में बांस प्रशिक्षण केंद्र होगा. कार्यक्रम होने बाद वे नागपुर के लिए रवाना हो गए.

Sudhir Mungantiwar (2)
मंच पर अतुल देशकर, नाना श्यामकुले, संजीव रेड्डी, मुनगंटीवार की धर्मपत्नी सपना मुनगंटीवार, बेटी शलाका, महापौर राखी कन्चर्लावर, उपमहापौर वसंता देशमुख, जिप अध्यक्ष सांध्याताई गुरनुले, विजय राऊत, रामपाल सिंह, प्रमोद कडू, राजेंद्र गाँधी, तुषार सोम, देवराव भांगड़े, बृजभूषण पाझारे के साथ अनेक गणमान्य उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.