2 की मौत, 2 जख्मी

भद्रावती (चंद्रपुर)। शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने एक बालक समेत 4 महिलाओं को कुचल दिया. इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत और बालक समेत 2 महिला जख्मी हुई है. जख्मियों को उपचार के लिए चंद्रपुर में भेजा गया है. यह घटना गुरुवार रात 8 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ट्रैक्टर चालक श्रीकृष्ण परचाके ने ट्रैक्टर क्र. एम.एच.34-ए.पी.0754 से तांडा गांव के एक खेत में काम किया और उसी गांव में शराब पी. खेत में किये काम का यंत्र ट्रैक्टर को ही लगाकर आरोपी तेज गती पिर्ली गांव की ओर निकला. इसी दौरान शौच के लिए लिए जा रहे एक बालक समेत 4 महिलाओं को ट्रैकर ने कुचल दिया. इसमें सपना मंगेश खारकर (26) तथा प्रभावती बापूराव देठे (50) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वंदना बाबाराव नागपुरे (40) और समीर साखरकर (5) जख्मी हो गए. जख्मी समीर मृतक वंदना का बेटा है. जख्मियों को चंद्रपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.
घटना के बाद आरोपी ट्रैकर लेकर फरार हुआ. कुछ युवकों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना से ग्रामस्थ संतप्त है, जिससे कोई अनहोनी घटना न हो इसलिए गांव में पुलिस तैनात थी. आगे की जांच पुलिस कर रही है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...



