Published On : Tue, Jul 7th, 2015

चंद्रपुर : भद्रावती नागरी पतसंस्था पर सहकार पैनल का वर्चस्व

Advertisement

Bhadrawati Patsanstha elelction  (1)
भद्रावती (चंद्रपुर)। भद्रावती नागरी सहकारी पतसंस्था के हुए चुनाव में सहकार पैनल ने अपना वर्चस्व प्रस्थापित किया है. इस पैंनल के सभी 12 उम्मीदवार विजयी हुए है. कुल 1880 मतदार के इस पतसंस्था का चुनाव 5 जुलाई को तीन भागों में हुआ.

उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा राखीव गट से ज्ञानेश्वर राजाराम डुकरे, अनुसूचित जाती-जमाती से शत्रुघ्न महादेव गैनवार, सर्व साधारण गट से वसंता जगदीश उमरे, विनोद दादाजी घोडे, विनोद वामन पांढरे, जनार्दन रामचंद्र पारोथे, कवडु काशीनाथ पावडे, आबाजी जनार्दन लांबट, वामन गोविंद शिंदे निर्वाचित हुए तथा सुगंधा हजारे, निर्मला कापकर, राजू धामक का निर्विरोध चयन हुआ. सहकार पैनल का नेतृत्व करने वाले रवीद्र शिंदे ने बताया कि भविष्य में संस्था की शाखा तहसील के चंदनखेड़ा, कोंढा, माजरी और घोडपेठ में शुरू की जाएगी.

Bhadrawati Patsanstha elelction  (2)
इस दौरान चुनाव निर्णय अधिकारी डी.एस. बन्सोड और एस.सी. गौरखेडे ने काम देखा. विजयी उम्मीदवारों का ढोल ताशों से स्वागत किया गया. उसके बाद रविंद्र शिंदे के घर बैठक लेकर चुनाव का समापन हुआ. निर्वाचित सभी उम्मीदवारों की सहमती से संस्था के सदस्यों का चुनाव किया जायेगा ऐसा रविंद्र शिंदे ने बताया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.