
नागपुर: विदर्भ का चंद्रपुर जिले में मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज़ किया गया। मौसम विभाग द्वारा देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को चंद्रपुर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया देश भर में यह तापमान सबसे अधिक रहा। देश अप्रैल के महीने में तप रहा है विदर्भ का हाल तो और बुरा है। मंगलवार को ही नागपुर मौसम का सबसे गर्म दिन रहा नागपुर का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो बीते 10 वर्षो में सबसे अधिक है।
मौसम विभाग ने विदर्भ में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त करते हुए तीन दिन की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक ए डी ताढे के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक के लिए जारी की गई चेतावनी के तहत बुधवार को और ज्यादा तापमान में बढ़ोत्री हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है की बुधवार के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
आम तौर पर मई के महीने में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाती है लेकिन अप्रैल के महीने में पद रही भीषण गर्मी से लोग हलकान है। नागपुर में मंगलवार को बीते 10 वर्षो में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। इन दिनों पद रही गर्मी से ऐसी आशंका है की इस बार तापमान इतिहास में दर्ज गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। 30 अप्रैल 2016 को नागपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था जबकि अप्रैल 2009 को सबसे अधिक 47.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। अमरावती में मंगलवार को 43.6 डिग्री,वर्धा 45 डिग्री और यवतमाल में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ जो सामान्य से अधिक है।
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...



