
चंद्रपुर। दुर्गापुर तहसील में स्थित जनता विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुरेखा चंद्रशेखर चिमुरकर (57) को एसीबी ने ढ़ाई हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने यह कार्रवाई सोमवार को की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदा शिक्षण चंद्रपुर द्वारा संचालित जनता विद्यालय दुर्गापुर में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में 10 वी. कक्षा में शिकायतकर्ता की बेटी शिक्षा ले रही थी. उसके पिता की तबियत ख़राब रहने से वो नियमित स्कूल नही जा सकी. इसलिए उसका नाम स्कूल से निकाला गया. उसकी फिरसे एडमिशन करने के लिए शिकायतकर्ता स्कूल की मुख्याध्यापिका सुरेखा चिमुरकर से मिली. जहां एडमिशन के लिए सुरेखा ने 3000 रूपये की रिश्वत की मांग की. जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने एसीबी में कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और मुख्याध्यापिका को 2500 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ रिश्वत प्रतिबंधक कानून 1988 अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव जैन के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक व्ही. पी. आचेवार, सुरेंद्र खनके, मनोज पिदुरकर, महेश मांढरे, अजय बागेसर, मपोशी समीक्षा भोगले आदि ने की.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY



