Published On : Thu, Jul 16th, 2015

चंद्रपुर : घूसखोर हवलदार पकड़ाया

Advertisement

Arun Pise bribe
ब्रम्हपूरी (चंद्रपुर)
। ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन के पुलिस हवालदार अरुण एकनाथ पिसे (45) को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी ने ये कार्रवाई गुरुवार 16 जुलाई को की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रम्हपूरी पुलिस ने मौजा मुडझा (जलसाय), ब्रम्हपुरी जंगल परिसर में शराब भट्टी की सामग्री पकड़ी थी. उक्त सामग्री शिकायतकर्ता की ही है, ऐसा पुलिस हवालदार अरुण पिसे ने कहां तथा उसके खिलाफ शराब बंदी कानून के तहत मामला दर्ज करने की धमकी दी. मामला दर्ज नही करने के लिए हवलदार पिसे ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रूपये की मांग की. शिकायतकर्ता ने हवलदार पिसे से सौदेबाजी कर 6,000 रूपये में बात पक्की की. उसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर हवलदार पिसे को शिकायतकर्ता से 6,000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ रिश्वत प्रबंधक कानून 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया.

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव जैन के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक एम.एस टेकाम, डी. डब्लू मंडलवार, मोरेशवर लाकडे, पु. हवा. विठोबा साखरे, ना.पु.सी. रविंद्र कत्रोजवार, सतीश कत्तिवार आदि अन्य एसीबी टीम ने की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.