
चंद्रपुर। यहां के वित्त विभाग के कनिष्ठ सहायक को एसीबी ने 400 रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ धरदबोचा. यह कार्रवाई 30 जून को की गई. एकनाथ वासुदेव पाल (48) आरोपी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मासल कोलारा के प्राथमिक आरोग्य केंद्र में वाहन चालक पद पर कार्यरत है. उसने प्रोविडेंट फंड से 75,000 रूपये निकालने के लिए अर्जी दी थी. उसमें से 60,000 रूपये मंजूर होने के बाद शिकायतकर्ता ने एकनाथ पाल से संपर्क किया. पाल ने रकम का बिल ट्रेजरी को भेजने के लिए 500 रूपये रिश्वत मांगी. जिससें शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी चंद्रपुर में कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया तथा शिकायतकर्ता से 400 रूपये की रिश्वत लेते आरोपी एकनाथ पाल को रंगेहाथ धरदबोचा. पुलिस ने आरोपी के खिलाप रिश्वत प्रबंधक कानून 1988 के तहत मामला दर्ज कर दिया है.
उक्त कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक व्ही. पी. आचेवार, सुरेंद्र खनके, अरून हटवार, महादेव हजारे आदि एसीबी दल चंद्रपुर ने की है.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY



