Published On : Wed, Jul 8th, 2015

चंद्रपुर : रिश्वतखोर केंद्र सहायक गिरफ्तार

Advertisement

Grafter Sanjay bribe
चंद्रपुर। यहा के कला, वाणिज्य और विज्ञान महाविद्यालय (खत्री कालेज) के केंद्र सहायक संजय लखनलाल पराशर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने यह कार्रवाई बुधवार 8 जुलाई को की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बी.ए. तक पढाई की उसे यशवंतराव चव्हाण मुक्त विद्यापीठ (नाशिक अभ्यासक्रम) में बि.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेना था. इसके लिए उसने ऑनलाइन फॉर्म भरके 1000 रूपये प्रवेश शुल्क जमा किये. 27 जून को शिकायतकर्ता ऑनलाइन फॉर्म की एक कॉपी कला, वाणिज्य और विज्ञान महाविद्यालय में जमा करने गया. कॉलेज जाने पर संजय पाराशर ने शिकायतकर्ता से 1000 रूपये की मांग की. शिकायकर्ता ने ये पैसे किस लिये लिए जा रहे है पूछने पर संजय पाराशर कहां कि केंद्र शुल्क 500 रूपये और एडमिशन के 500 रूपये दिए बगैर एडमिशन नही होंगी. इस वजह से शिकायकर्ता ने इसकी एसीबी में शिकायत दर्ज कर दी.

शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और संजय पाराशर को 500 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उक्त कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी, सुरेंद्र खनके, मनोज पिदुरकर, महेश मांढरे, भास्कर चिंचवलकर, सुभाष गोहोकार, संतोष येलपुलवार, अरुण हटवार आदि ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.