Published On : Thu, Jul 16th, 2015

चंद्रपुर (सिंदेवाही) : 36 हजार हेक्टर खेत बारिश के इंतजार में

Advertisement


कुए है पानी नहीं
दोबारा बुआई का डर, किसान चिंतित 

सिंदेवाही (चंद्रपुर)। विगत एक माह से बारिश न होने के कारण संपूर्ण जिले में किसान परेशान है. किसान आसमान की ओर देखकर भगवान से बारिश के लिए मन्नत मांग रहा है. लेकिन अभी तक मेघराज प्रसन्न नहीं हुए. इससे किसान की चिंताएं बढती जा रही है. दोबारा बुआई के डर से तहसील के किसान त्रस्त है. तहसील मेें सैकड़ों हेक्टर में बुआई हुई. लेकिन बारिश न आने से कड़कड़ाती धुप ने बुआई किये बीजों को सुखा दिया है. कई हेक्टर खेतो मे दोबारा बुआई की नौबत आ पडी है. इस वर्ष सुखा अकाल पड़ने की चिंता से किसानो की निंद हराम हो गई है.

इस वर्ष अच्छी बारिश की अपेक्षा कर किसानो ने मान्सुन पुर्व ही बडी राशि खर्च कर खेतों को तैयार किया था. विगत एक माह पूर्व आई बारिश ने किसानों को काम पर लगा दिया था. किसानों ने भी बडी मात्रा में बुआई की. लेकिन एक माह से किसान बारिश के लिए तरस रहे है. वहीं किसानों में दोबारा बुआई का डर पैदा हो गया है.

ज्ञात हो कि सिंदेवाही तहसील मे धान की खेती बडी मात्रा मे की जाती है. लगभग सौ प्रतिशत किसानों ने बुआई कर ली है. तहसील मे सिंचाई की सुविधाओं का बडा अभाव है. कुछ जगह कुएं है लेकिन उसमें पानी नही है. ऐसी स्थिति मे बीजों को बढाना भी मुश्किल हो गया है. तहसील में करीब 36 हजार हेक्टर खेत बारिश के इंतजार मे है. उधर जमिन सुखी देख किसानों की आँखें गिली हो रही है. अचानक बारिश थमने से सुखा अकाल पडने का डर किसानों में पैदा हो रहा है.

file pic

file pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.