Published On : Tue, Jul 7th, 2015

चंद्रपुर (मूल) : डाक्टर दिवस पर डा. राममोहन बोकारे सन्मानित

Advertisement

Dr Day
मूल (चंद्रपुर)। इंडियन मेडिकल असोसिएशन शाखा चंद्रपुर द्वारा आयोजित डाक्टर दिवस पर प्रियदर्शनी सभागृह चंद्रपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जबकि मूल के निजी वैद्यकीय सेवा देने वाले डा. राममोहन बोकारे का सम्मान किया गया.

विगत 47 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में वैद्यकीय सेवा देंने पर आय.एम.ए. महाराष्ट्र के अध्यक्ष डा. राठोड के हांथों शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर डा. बोकारे का सम्मान किया गया. इस अवसर पर आय.एम.ए. के अध्यक्ष डा. मुक्ते, डा. पोटदुखे, तज्ञ सर्जन, डा. संजय घाटे, डा. मुग्धा, डा. नसरीन मावानी, डा. प्रेरणा कोलते समेत अन्य तज्ञ डाक्टर उपस्थित थे.

डा. राममोहन बोकारे ने वैद्यकीय क्षेत्र समेत सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है. शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष तथा वन और वन्यजिव पर्यावरण की भी उन्होंने पढाई की है तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोग निदान शिविर के लिए कदम बढाकर स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुचाने का काम करते है. डाक्टर की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने नक्सलग्रस्त गड़चिरोली के अहेरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दी है. डा. बोकारे महिला बैंक और कन्यका सह. बैंक के सलाहकार मंडल में नियुक्त हुए है. इतना ही नही उनकी खेती विषयक जिज्ञासा आज भी कायम है. उनकी नियुक्ति पर वैद्यकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक क्षेत्र के हितचिंतकों ने शुभकामनाये दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.