Published On : Sun, Sep 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नहाते वक्त गर्ल स्टूडेंट्स का वीडियो बनाने पर प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हंगामा, एक छात्रा गिरफ्तार

Advertisement

चंडीगढ़: मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें कथित तौर पर लीक करने का मामला सामने आया है. वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की पर है. पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी संख्या में छात्रों ने जुटकर प्रदर्शन किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों की भारी भीड़ कैंपस में प्रदर्शन कर रही है और ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने की कोशिश की.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने लिखा है, ‘एक मामला सामने आया था कि हॉस्टल में रनहे वाली एक लड़की ने कोई वीडियो बनाया है. इसके बाद एक अफवाह फैल गई कि दूसरी लड़कियों का भी वीडियो बनाया गया है. जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था. इसे मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी मामले की जांच की जा रही है. आपसे अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें.’

वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कई लड़कियों ने सुसाइड की भी कोशिश की थी. हालांकि, स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर का कहना है कि केवल एक लड़की को बेहोश हो गई थी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं, एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक, किसी भी लड़की की मौत नहीं हुई है. यह केवल अफवाह है.

Advertisement

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा, ‘यह गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है. मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.