नागपुर– कोरोना संक्रमण नागपुर में काफी बढ़ गया है. रोजाना नए मरीजों के साथ साथ लगातार मौतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. सरकारी और मनपा हॉस्पिटलो में ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाईयों की कमी भी देखी जा रही है.
लेकिन इसके बाद भी राजनैतिक पार्टियों के नगरसेवको और पदाधिकारियो की ओर चमकने का काम और फ़ोटो में दिखने का काम चल रहा है. देखने मे आया है कि जिसकी भी ओर से किसी भी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलिंडर अगर सप्लाई किया जाता है, तो मनपा के पदाधिकारी और नगरसेवक वहां श्रेय लेने पहुंच जाते है और चमकने के लिए सबसे सामने आकर फ़ोटो खिंचवाते है.
शहर में देखने मे यह भी आ रहा है कि ज्यादातर पदाधिकारी और नगरसेवक अभी फिलहाल लोगों की मदद के लिए आगे नही आ रहे है, लेकिन जैसे ही फ़ोटो खिंचाने का समय आता है, यह तुरंत अपने घरों से निकलकर उस स्थान पर पहुंच जाते है, जहां इनकी फ़ोटो नागरिकों के सामने आएगी. इस भयंकर महामारी में भी राजनेता, पदाधिकारी और नगरसेवक किसी भी तरह का मौका चमकुगिरी का नही छोड़ना चाहते.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews
सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...
गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...
इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews





