Published On : Mon, Feb 24th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

चेंबर की मेहनत रंग लायी, महाराष्ट्र शासन द्वारा एल.बी.टी. विभाग बंद करने का दिया आदेश

Advertisement


महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा आज राज्य की सभी महानगरपालिका को 30.4.2025 तक एल.बी.टी. विभाग बंद करने का आदेश जारी किया गया। विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय का तहेदिल से स्वागत किया है।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने कहा कि वर्ष वर्ष 2017 से एल.बी.टी. कानून सरकार ने खत्म कर दिया। स्थानीय प्रशासन द्वारा एल.बी.टी. असेसमेंट की प्रक्रिया के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा था।

चेंबर द्वारा व्यापारियों की एल.बी.टी. असेसमेंट की प्रक्रिया को समाप्त करने हेतु वर्ष 2018 व 2020 में 2 बार महानगरपालिका के साथ मिलकर एल.बी.टी.निवारण शिविर का आयोजन किया था, वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा एल.बी.टी. विभाग को बंद करने हेतु म.न.पा. आयुक्त, स्थानीय विधायक, सांसद व महाराष्ट्र को कई बार प्रतिवेदन भी दिए गए।

अंततः महाराष्ट्र सरकार ने चेंबर के निवेदन को स्वीकर एल.बी.टी. विभाग बंद करने का निर्णय लिया गया जो स्वागत योग्य है। इससे एल.बी.टी. अससेमेंट की प्रक्रिया के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानियों से बहुत बड़ी राहत मिली है। है। इससे राज्य के व्यापारियों में हर्ष की लहर है।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.