Published On : Thu, Oct 4th, 2018

पेट्रोल-डीजल 2.50 रुपए लीटर सस्ता

Advertisement
Petrol Price

File Pic

पेट्रोल-डीजल के एक महीने से लगातार बढ़ रहे दाम की वजह से तीखी आलोचना से घिरी नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को फौरी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल को 2.50 रुपए लीटर सस्ता करने का ऐलान कर दिया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में सरकार की मीटिंग के बाद कहा कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार 1.50 रुपया एक्साइज ड्यूटी घटा रही है और तेल कंपनियां भी 1 रुपए दाम करेंगी जिससे लोगों को 2.50 रुपए लीटर पेट्रोल और डीजल सस्ता मिलेगा।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी करने और उसे 2.50 रुपए लीटर तक कम करने की अपील की है। राज्य सरकारों ने केंद्र की अपील मानकर वैट कम किया तो पेट्रोल और डीजल कुल मिलाकर 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है।

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमत का आलम ये है कि मुंबई में पेट्रोल 92 रुपए तक पहुंच चुका है और लोग इसके शतक लगाने की चर्चा कर रहे हैं। डीजल का हाल भी जुदा नहीं है। एक महीने पहले जिस रेट पर पेट्रोल मिला करता था, आज उस रेट पर डीजल मिल रहा है। करीब दो महीने के अंदर पेट्रोल और डीजल का दाम 10-20 रुपया के बीच में बढ़ चुका है जिस पर 2.50 रुपए लीटर की राहत मलहम भर है क्योंकि दाम को दो महीने पुराने स्तर पर लाए बिना जनता को पूरी राहत नहीं मिलने वाली।

माना जाता है और ये सभी सरकारों का रवैया या रणनीति रही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपए बढ़ा दो और जनता हल्ला करे तो उसे 2-4 रुपए कम करो। नतीजा, पेट्रोल और डीजल दोनों का दाम इस तरह से 6 रुपया बढ़ भी गया और जनता को 2-4 रुपए कम करके राहत भी दे दी गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.