Published On : Fri, Oct 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

दीवाली-छठ पर मध्य रेलवे चलाएगी 34 स्पेशल ट्रेनें

Advertisement

मुंबई : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे (Central Railway) दिवाली (Diwali) और छठ (Chhath) त्योहार निमित 34 स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाएगा। 01235 साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी एलटीटी (LTT) से प्रत्येक मंगलवार को 2 से 23 नवंबर तक शाम 4.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.55 बजे गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचेगी। 01236 साप्ताहिक स्पेशल 4 से 25 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर से सुबह 4.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

01241 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 5 से 26 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से दोपहर 1.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 01242 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 6 से 27 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से रात 9.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 3.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

01246 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
01243 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 से 15 नवंबर (3 ट्रिप) तक प्रत्येक सोमवार को एलटीटी से 3.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 3 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 01244 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 3 से 17 नवम्बर (3 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार समस्तीपुर से 7.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 01245 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 से 15 नवंबर (3 ट्रिप) तक प्रत्येक सोमवार को सीएसएमटी से 11.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9.25 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 01246 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 3 से 17 नवंबर (3 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को भागलपुर से 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

बुकिंग 29 अक्टूबर से होगी शुरु
01237 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 से 15 नवंबर (3 ट्रिप) तक प्रत्येक सोमवार को रात 8.50 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन 11.10 बजे बनारस पहुंचेगी। 01238 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 3 से 17 नवंबर (3 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को बनारस से 1.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी। 01235, 01237, 01241, 01243 और 01245 की बुकिंग विशेष शुल्क पर 29 अक्टूबर से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी। उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट एवं समय की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस एप डाउनलोड करें।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.