नागपुर: मध्य रेल नागपुर मंडल द्वारा ट्रेनों में जारी सघन जांच अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों से 6.82 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है.
मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक केके मिश्र के मार्गदर्शन में अप्रैल से जुलाई माह तक चलाए गए अभियान में 1,44,731 मामले दर्ज किये गए.
इनमें बिना टिकट यात्रा करने वालों के अलावा बिना बुकिंग के लगेज और अनियमित यात्रा करने वाले मामले भी शामिल हैं. केवल जुलाई माह में 28,548 मामलों से 1.17 करोड़ का जुर्माना वसूला गया.
इसके अलावा रेल स्टेशन, रेल परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले 1706 यात्रियों से 1,85,620 रुपये की पेनल्टी वसूली गई.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...





