Published On : Tue, Aug 15th, 2017

मध्‍य रेल नागपुर मंडल पर 71वॉं स्‍वतंत्रता दिवस समारोह संपन्‍न

Advertisement

नागपुर: दिनांक 15 अगस्‍त 2017 को 71 वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्‍य रेल नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया । तत्‍पश्‍चात मंडल रेल प्रबंधक ने भव्‍य परेड का निरीक्षण किया । परेड निरीक्षण के दौरान वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त / आरपीएफ ज्‍योतीकुमार सतीजा साथ में थे।

“स्‍वतंत्रता दिवस” समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता आपने मध्‍य रेल के महाप्रबंधक देवेन्‍द्र कुमार शर्मा का “स्‍वतंत्रता दिवस संदेश” के अंश सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पढकर सुनाया।

महाप्रबंधक जी के संदेश में था “मध्‍य रेल यात्रियों तथा माल का तत्‍पर और किफायती तरीके से परिवहन करते हुये राष्‍ट्र की आर्थिक और औद्यौगिक प्रगति में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है । मध्‍य रेल ने वर्ष 2016-17 के दौरान ओपन एक्‍सेस एग्रीमेंट के माध्‍यम से कर्षण बिजली बिल में रूपये 710.75 करोड की बजत की । वर्तमान वर्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई गाडियॉं शुरू की है जिनमें तेजस एक्‍सप्रेस जो कि अत्‍याधुनिक सुविधाओं से संपन्‍न है । यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड को वहन करने के लिए अप्रैल से जून तक की अवधि में नियमित गाडियों में अस्‍थायी तौर पर 1168 डिब्‍बें लगाये गये । गाडियों में स्‍वच्‍छ लिनेन की यात्रियों की अपेक्षाओं को पुरा करने के लिए लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस (कोचिंग डिपो) में प्रतिदिन 13000 बेडरोल की क्षमता वाली एक मैकेनाईज लॉंड्री लगाई गई है । चौबिसों घंटे सीसीटीवी निगरानी, एक्‍स रे बैगेज स्‍कैनर आदि के माध्‍यम से यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किये है । हमारे खिलाडी अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने का हमेशा प्रयास करते है । हमारी महिला क्रिकेटर सुश्री मोना मेश्राम ने पिछले महीने इंग्‍लैंड में आयोजित महिला विश्‍व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें भारतीय टीम उप विजेता रही ।”

मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता ने अपने “स्‍वतंत्रता दिवस संदेश” के अवसर पर सभी रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुभकामनायें दी । अपने संदेश में बृजेश कुमार गुप्‍ता ने कहा कि, इस वर्ष मण्डल ने अप्रैल से जुलाई तक 1059.42 करोड रूपयों की कुल आय अर्जित की है । मंडल ने यात्रियों के सुविधा के लिए अमरावती – अजनी इंटरसिटी एक्‍सप्रेस गाडी को 5 दिन से बढाकर 6 दिन किया है । साथ ही मासिक टिकट धारक यात्रियों के लिए 2 अतिरिक्‍त कोच लगाये गये । अजनी – पुणे एवं नागपुर अमृतसर गाडी को नियमित किया गया । नागपुर स्‍टेशन पर दिव्‍यांग रेल यात्रियों के लिए प्‍लेटफार्म क्रमांक 1 एवं 2 पर शौचालय की सुविधा प्रदान की गई है । नागपुर स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म क्रमांक 1, 2 एवं 3 पर हाय प्रेशर मिस्‍ट कुलिंग सिस्‍टम लगाया गया । आमला – छिंदवाडा एवं नरखेड – अमरावती सेक्‍शन का विद्युतिकरण किया गया ।

Advertisement

मंडल पर 24 वॉटर वेंडिंग मशीनों को स्‍थापित किया गया है । अजनी स्‍टेशन का सैटेलाईट टर्मिनस के तौर पर विकास, अजनी में जल संचार उपयंत्र, गोधनी स्‍टेशन के अग्रभाग एवं रेल यात्रियों की सुख सुविधाओं में सुधार किया गया । मानव संसाधन हमारे लिए विशेष महत्‍व रखता है । आरआरसी, आरआरबी, अनुकंपा आधार एवं लार्जेस के अंतर्गत इस वर्ष अब तक कुल 258 उम्‍मीदवारों की नियुक्ति की जा चुकी है । इस वर्ष आयोजित पेंशन अदालत में सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के विभिन्‍न समस्‍याओं एवं 85 मामलों का निपटारा करके 4.36 करोड रूपये का भूगतान किया गया । चिकित्‍सा विभाग द्वारा कर्मचारी तथा उनके परिवारजनों के लिए नागपुर में स्‍वास्‍थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 450 कर्मचारियों ने लाभ उठाया । उन्‍होने पूर्ण विश्‍वास जताया कि, रेल उपभोक्‍ताओं की अपेक्षाओं की सतत पूर्ति करने के लिए मध्‍य रेल का नागपुर मंडल लगातार बुलंद इरादों के साथ प्रयासरत रहेगा और उत्‍कृष्‍टता की सभी उम्‍मीदों पर खरा उतरेगा ।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता इन्‍होने सभी अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा कर्मचारियों को उनके उत्‍कृष्‍ट टीमवर्क, कार्य के प्रति समर्पण तथा अपने लक्ष्‍यों को हासिल करने में किए गये अथक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई दी । उन्‍होने सभी मान्‍यता प्राप्‍त ट्रेड युनियनों तथा अन्‍य असोसिएशनों के सभी पदाधिकारियों के सकारात्‍मक सहयोग तथा बहुमूल्‍य मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्‍त किया ।

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्‍ता इन्‍होने आज उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए 11 सामूहिक, 5 वैयक्तिक एवं 39 मैन ऑफ दी मंथ पुरस्‍कार से रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया।

स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में मध्‍य रेल महिला कल्‍याण संगठन नागपुर द्वारा मध्‍य रेल चिकित्‍सालय नागपुर को भेंट दी गई तथा महिला समाज सेवा समिति की अध्‍यक्षा ममता गुप्‍ता के शुभहस्‍ते मिठाई एवं फलों का वितरण किया गया।

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में रेल क्लेम्स ट्रीब्यूनल के सदस्य न्यायिक जगदीश खट्टर एवं सदस्या तकनीक अलका मेहेरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक त्रिलोक कोठारी, मध्‍य रेल महिला समाज सेवा समिति की अध्‍यक्षा ममता गुप्‍ता, उपाध्‍यक्षा दिया कोठारी कोषाध्‍यक्षा रूपाली राणे महिला समाज सेवा समिति की सदस्‍यायें तथा मंडल के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के अन्‍य विभागों तथा डिपों में भी स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.