Published On : Sat, Nov 17th, 2018

सेंट्रल बाजार रोड पर दस्ते का कहर,38 अतिक्रमणों का किया सफाया

Advertisement

NAGPUR: शुक्रवार को सेंट्रल बाजार रोड पर उस समय अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया, जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता धरमपेठ जोन कार्यालय के अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए यहां पहुंच गया. विशेषत: रामदास पेठ स्थित सेंट्रल बाजार रोड पर सड़कों के दोनों ओर के फुटपाथों पर सुबह से ही अतिक्रमणकारियों का कब्जा शुरू होता है. हालांकि गत समय भी कई बार कार्रवाई को तो अंजाम दिया गया, इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद रहे. यहीं कारण है कि इन अतिक्रमणकारियों के कारण इस मार्ग पर हो रही यातायात की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को दस्ता सक्रिय हो गया. जिसके बाद न केवल फुटपाथों पर से अतिक्रमण हटाया गया, बल्कि सेंटर प्वाइंट होटल द्वारा सड़क तक निर्मित की गई 3 फुट दीवार को भी ढहा दिया गया. यहां पर बुलडोजर से हो रही कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. किंतु कार्रवाई तुरंत खत्म कर यातायात सुचारु किया गया.

38 अतिक्रमणों का किया सफाया

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्रवाई के दौरान दस्ते ने जनता चौक से लेकर काछीपुरा चौक तक सड़कों के दोनों ओर फुटपाथों पर स्थित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. दस्ते को देखते ही हाथठेलों पर व्यवसाय करनेवाले कुछ फ्रूट विक्रेता, खोमचे, चना-पोहा और पानी पुरी विक्रेता तो गलियों में भाग खड़े हुए, लेकिन स्थायी तौर पर अतिक्रमण कर बैठे दूकानदारों पर गाज गिर गई. कार्रवाई के दौरान दस्ते ने गणेश भोजनालय का ओटा, हरिओम भोजनालय का ओटा, शंकर भोजनालय का ओटा तोड़ दिया. इसी तरह फुटपाथों से कुल 38 अतिक्रमणों को भी साफ किया गया. इसके अलावा अन्य दस्ते ने हनुमाननगर जोन अंतर्गत तुकड़ोजी पुतला से मानेवाड़ा चौक होते हुए उदयनगर चौक, म्हालगीनगर चौक, आशीर्वादनगर, छोटा ताजबाग होते हुए पुन: तुकड़ोजी पुतला चौक तक दस्ते ने फुटपाथों पर से अतिक्रमण हटा दिया.

10 हजार रु. का वसूला जुर्माना

Advertisement

मनपा प्रवर्तन विभाग के अन्य दस्ते ने लकड़गंज जोन अंतर्गत कार्रवाई को अंजाम दिया. एक सम्पत्तिधारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जोनल कार्यालय की ओर से दी गई फाइल के बाद दस्ता निर्धारित स्थान पर तो पहुंचा. लेकिन सम्पत्तिधारक की ओर से इस मामले पर मंत्रालय द्वारा रोक लगाए जाने के दस्तावेज पेश किए. जिसके बाद यहां की कार्रवाई स्थगित कर दी. दस्ते ने पुराना बगड़गंज का रुख करते हुए अजय पाटिल नामक सम्पत्तिधारक के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश की. सम्पत्तिधारक की ओर से अवैध रूप से शेड बनाया गया था. लेकिन धारक ने स्वयं इसे हटाने और कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया. जिससे दस्ते ने उससे 10 हजार रु. का गैंग चार्ज वसूल कर 3 दिन का समय देकर कार्रवाई स्थगित कर दी. कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग प्रमुख अशोक पाटिल और प्रवर्तन निरीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में जमशेद अली, नितिन मंथनवार, शिंगने, मालवे आदि ने हिस्सा लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.